राजनांदगांव

चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल…..


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – बसंतपुर थाना क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप में 18-19 दिसंबर की रात हुई चोरी हुई थी। जिसमे लगभग ढाई लाख रुपए के आभूषणों की चोरी प्रार्थी द्वारा बताई गई थी। बसंतपुर पुलिस व सायबर सेल के द्वारा CCTV फुटेज व मुखबिरों के माध्यम से चोरों तक पहुंचने में कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में सायबर सेल व बसंतपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों ने बताया कि गोआ जाने के प्लान के तहत उन्होंने चोरी की वारदात की थी। आरोपियों से 3 किलो 600 ग्राम के चांदी आभूषण व आर्टिफिशियल ज्वेलरी सोने की 340 ग्राम कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए एवम इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद की गई।

Advertisement
बाईट – प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button