दुर्ग

पानी टंकी की टूटी सीढ़ी में फंसे युवक को पुलिस व SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

भिलाई। थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर-6 में स्थित जर्जर पानी टंकी में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टंकी पर चढ़े दो युवक नीचे उतरते समय सीढ़ी टूट जाने से फंस गए। इस दौरान एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरा ऊपर ही फंसा रह गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। नीचे गिरकर घायल हुए अक्षत कुमार प्रसाद (21 वर्ष) के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस टीम ने उसे तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया और परिजनों को सूचना दी।

Advertisement

वहीं, ऊपर फंसे सुमित भक्त (19 वर्ष) को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस ने तुरंत SDRF दुर्ग की टीम को बुलाया। SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक उत्सुकता में जर्जर टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते समय सीढ़ी टूटने से यह दुर्घटना हुई। मामले में पुलिस द्वारा पुछताछ कर आगे जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button