जांजगीर-चाम्पा

पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टली, धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी घटना टल गई। हाइवे रोड सारागांव क्षेत्र में लोहे के धारदार कत्तानुमा हथियार के साथ लोगों को धमका रहे एक युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी हथनेवरा थाना चांपा के रूप में हुई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक यातायात जांजगीर-चांपा पुलिस सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 6 मई को सारागांव हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर राहगीरों ने सूचना दी कि उत्तम ढाबा के पास एक युवक धारदार लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को काबू में कर लिया।

Advertisement

घटनास्थल थाना सारागांव क्षेत्र में होने के कारण आरोपी को सारागांव पुलिस के सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button