छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट, तेज हवा-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : रायपुर में मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में जाने से बचने की अपील की है।

Advertisement

मौसम विभाग ने खास तौर पर बस्तर, दक्षिण बस्तर, नारायणपुर, गरियाबंद, धमतरी और कोंडागांव समेत कई जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अचानक मौसम बदलने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को शारीरिक और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए नदी-नालों, पेड़ों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली चमकने के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button