देश

जल्द ही कम होंगे पेट्रोल के दाम, केंद्रीय मंत्री ने बताई ये वजह…..

Advertisement

नई दिल्ली – पेट्रोल और डीजल की कीमत से परेशान आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों तेल के दाम कम हो सकते हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी में कहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं और स्थिर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनो में इसका असर तेल के दामों पर पड़ेगा और इसमें कमी आएगी। साथ ही पेट्रोल और डीजल पर लगने एक्साइज ड्यूटी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि सही बात है कि सरकार प्रति लीटर 32 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल करती है, लेकिन इससे मिले पैसे का इस्तेमाल विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाता है। सरकार अपनी अन्य जिम्मेदारियों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है।

Advertisement


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि कोरोना के बाद 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। फ्री वैक्सीन दी गई और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस सबका पैसा कहां से आया। ऐसे में तस्वीर को पूरी तरह से देखने की जरूरत है।

Advertisement


हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया उत्पाद शुल्क आज भी वही है जो अप्रैल 2010 में था। पुरी ने कहा, ‘उदाहरण के लिए, जब अंतरराष्ट्रीय कीमत 19 डॉलर 60 सेंट या 64 सेंट प्रति लीटर थी, तब भी हम 32 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगाते थे। अब जब यह 75 डॉलर प्रति लीटर है, तब भी हम 32 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लगा रहे हैं।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button