देश

यूपी में लोग बुलडोजर के हुए दीवाने, बुलडोजर बाबा ने बढ़ाया बुलडोजर का क्रेज टेटू और मेहंदी में के साथ पिचकारी में भी..

(शशि कोन्हेर) : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान प्रचार में बुलडोजर ऐसा छा गया कि अब यह बड़ा ट्रेंड हो गया है। चुनाव के परिणाम आने के बाद से बुलडोजर की मांग बढ़ती जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां बुलडोजर बाबा के रूप में विख्यात हो गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में टैटू के डिजाइन में बुलडोजर बनवाया जा रहा है तो प्रयागराज में महिलाएं मेहंदी में बुलडोजर बनवा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर का ट्रेंड भी बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से तो बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां युवा बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं, वहीं प्रयागराज में महिलाएं हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर बनवा रहीं हैं। प्रयागराज में मेहंदी लगाने वाले सूरज ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद बुलडोजर का ट्रेंड चल गया है। प्रदेश में सभी जगह पर तो ज्यादातर लोग बुलडोजर वाला टैटू बनवा रहे हैं तो प्रयागराज में महिलाएं हाथों में मेहंदी से बुलडोजर की डिजाइन बनवा रही हैं। महिलाएं मेहंदी से अक्सर फूल पत्तियां या प्राकृतिक डिजाइन ही बनवाती हैं, लेकिन प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर प्रयागराज में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर की आकृति बनवा रही हैं।

इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जीत के बाद उत्साहित होकर बुलडोजर का टैटू बनवा रहे थे। होली में भी अब बड़े पैमाने पर बुलडोजर पिचकारिया बाजार में रंग जमा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button