• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
छत्तीसगढ़

“चांद” का अद्भुत नजारा देखने घरों से बाहर निकल पड़े लोग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : वैसे तो चांद का हर समाज में एक अलग ही महत्व है, जिसमे हिंदू समाज में चांद को चंद्रमा कहा जाता है जिसे देखकर महिलाए करवा चौथ का कठिन व्रत तोड़ती है तो वही मुस्लिम समाज में चांद का बड़ा महत्व है, मुस्लिम धर्म में चांद दिखने के हिसाब से पाक माहिना रमजान की शुरुआत होती है।

Advertisement

इसी तरह मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा पर्व ईद भी चांद दिखने के बाद ही मनाया जाता है, अब आप सोच रहे होंगे की आज हम चांद के बारे में क्यों बात कर रहे है। तो आपको बता दें आपने आज तक अलग अलग आकर में चांद देखा होगा पर आज हम आपको चांद के एक अद्भुत नज़रे के बारे में बताने जा रहे है जिसमे खुले आसमान में चांद और तारा बेहद आकर्षक नजर आ रहे है।

Advertisement

ये नजारा बहुत कम लोगों ने देखा है। आसमान में चांद के नीचे एक तारा नजर आ रहा है। जिसे देखने लोग बड़ी संख्या में नजर आए, आपको बता दें चांद का ये दृश्य देश के कई हिस्सों में नजर आया साथ ही प्रदेश की न्यायधानी, सरगुजा और जशपुर जिले के तपकरा और अन्य क्षेत्रों में भी ये अद्भुत चांद का दीदार लोगों ने किया और कैमरे में कैद कर लिया। इन दिनों हिंदू नववर्ष प्रारंभ हुआ है, तो वही मुस्लिम समाज के पाक महीने रमजान की शुरुआत भी हुई है, जिसे लेकर अदभुत चांद को लोग अपनी अपनी नज़र से देख रहें है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button