छत्तीसगढ़

इस नेता पर PCC का एक्शन, तीन दिन में पार्टी ने मांगा जवाब….

Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद अब अपने ही लोग एक दूसरे के खिलाफ बागी बनकर उतर गये। पहले अमरजीत भगत, बृहस्पत सिंह और अब विनय जायसवाल ने टीएस सिंहदेव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं कुमारी सैलजा और चंदन यादव भी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं।

Advertisement
Advertisement

कल मीडिया से बातें करते हुए बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने वाले बृहस्पत सिंह के खिलाफ पीसीसी ने नोटिस जारी किया है।

Advertisement

कांग्रेस पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को जारी नोटिस में 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। पीसीसी ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी व वरिष्ठ नेताओं पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाये गये हैं।

Advertisement

इस तरह के आरोप से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। लिहाजा पीसीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button