छत्तीसगढ़

अस्पताल के दहलीज में  भटकते रोगीयो को ईलाज की दरकार– हड़ताल पर डटे स्वास्थ्य कर्मी

Advertisement

(मुन्ना पांडेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) : अपने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के सभी समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे क्षेत्र के बिमार जरूरतमंद लोगों को अस्पताल के दहलीज पर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल दरवाजे में  ताला लटक रहा है।  दूर दराज ग्रामीण इलाकों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में आने वाले मरीजों को  परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement
Advertisement

सूरते हाल ऐसा है कि मरीजों को इलाज के लिए डाक्टर  तलाश करना पड़ रहा है। मौके की नजाकत को समझते  हुए  नीजी पेशेवर डाक्टर इसका फायदा उठा रहे हैं। गांव देहात से अस्पताल में आने वाले मरीजों को यह तक पता नहीं है कि स्वास्थ्य अमला अपने मांग को लेकर  हड़ताल पर चले गये हैं।

Advertisement


यह विचारणीय है कि यदि विशेष वक्त जरूरी में  किसी सख्त गंभीर रूप से बिमार मरीज को समय पर  मर्ज की उपचार ना मिले तो अंजाम क्या होगा सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। बहरहाल स्वास्थ्य अमला अपने मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं । अस्पताल व्यव्स्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

Advertisement

मरीजों को दूसरे शहर के नीजी अस्पतालों में ईलाज  लेने भटकना पड़ रहा है । उनकी अपनी मजबूरी हैं। सूरते हाल ऐसा है कि   डाक्टर अपने नीजी क्लिनिक में मरीजों के उपचार करने के आड़ में मुनाफा कमा रहे हैं। परेशान क्षेत्र वासियों ने अस्पताल व्यवस्था सुचारू कराने शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button