कोरबाछत्तीसगढ़

कटघोरा क्षेत्र में 42 हाथियों की धमक से, लोगों में दहशत

(शशि कोन्हेर) जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान और केंदई क्षेत्र में 42 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों का समूह तीन अलग-अलग दलों में विभक्त हो गया है। इनमें से 32 पसान रेंज के जलके सर्किल में बर्रा जंगल से आगे गाढ़ागोड़ा पहुंच गए हैं। हाथियों ने अब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Advertisement


सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार हाथियों ने जंगल में दो दिनों से डेरा डाल रखा है। इस दौरान आधी रात को गांव की बस्ती में पहुंचकर एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विगत शनिवार को जंगल में विचरण करने के बाद शाम को हाथियों का दल गाडागोड़ा के लिए रवाना हुआ। यहां हाथियों का दल रविवार की सुबह गाडागोड़ा पहुंचा। केंदई क्षेत्र के लालपुर परिसर में 7 हाथी और पर्ल में 3 हाथी विचरण कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

हाथियों के दल ज्यादातर पानी और फसल वाले क्षेत्रों में देखा जाता है।जिले के कटघोरा वनमंडल  में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इससे पूर्व भी हाथियों ने कई ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों मेें दहशत का माहौल है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button