राजनांदगांव

भाजपा नेताओं के विज्ञापन में पाकिस्तानी झंडा : महापौर

कांग्रेस नेत्री हेमा देशमुख ने डॉ. रमन सिंह से मांगा स्पष्टीकरण, पूछा – क्या यही भाजपा का असली राष्ट्रवाद है?

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हेमा देशमुख ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कुछ अखबारों में भाजपा नेताओं के विज्ञापन में तिरंगा के साथ पाकिस्तान का झंडा छपवाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यही भाजपा का असली चरित्र है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव के वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे जनता को यह बताएं कि भाजपा नेताओं के विज्ञापन में पाकिस्तान का झंडा छपवाना कितना जायज है और क्या यही भाजपाइयों की सच्ची देशभक्ति और राष्ट्रवाद है?

Advertisement
Advertisement


कांग्रेस नेत्री देशमुख ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाजपा के कुछ नेताओं का विज्ञापन अखबारों में छपा है, जिसमें भारत देश की आन-बान-शान और पहचान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ-साथ पाकिस्तान का झंडा छपवाया गया है। एक ओर भाजपा नेता खुद को राष्ट्रवादी और देशभक्त बताते हुए अघाते नहीं हैं, लेकिन अखबारों में दिए विज्ञापनों में तिरंगा की जगह पाकिस्तान का झंडा छपवाते हैं। यह कृत्य अक्षम्य है और भारत देश के तिरंगे का यह अपमान है। पाकिस्तान का झंडा हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के समकक्ष कभी नहीं हो सकता, फिर दोनों देशो के झंडे का भाजपा नेताओं द्वारा छपवाकर भारत देश की जनता को वे क्या संदेश देना चाहते हैं? ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

Advertisement


प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हेमा देशमुख ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पर सवाल दागते हुए कहा है कि क्या यही भाजपा का राष्ट्रवाद है? डॉ. रमन सिंह यदि सच्चे देशभक्त हैं तो उन्हें यह बताना होगा कि अखबारों में भाजपा नेताओं के विज्ञापनों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ पाकिस्तान के झंडे का छपना कितना जायज है? उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के तमाम नेता केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद खुद को राष्ट्रवादी और देशभक्त साबित करने का ढिंढोरा पीटते आ रहे हैं। मोदी सरकार से जो भी अपने हक को लेकर सवाल करता है अथवा मोदी सरकार की गलत नीतियों का जो भी विरोध करता है, उन लोगों को भाजपा वाले बड़ी आसानी से देशद्रोही बताकर पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दे देते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि डॉ. रमन सिंह क्या पाकिस्तान का झंडा के साथ विज्ञापन छपवाने वाले अपने भाजपा नेताओं को वे देशद्रोही घोषित कर पाकिस्तान चल जाने की नसीहत देंगे?

Advertisement


हेमा देशमुख ने कहा कि सच्चाई तो यही है कि भाजपाइयों का राष्ट्रवाद महज दिखावा और ढोंग है। देश की आजादी की लड़ाई में जिनका रत्तीभर का योगदान नहीं रहा, वही लोग आज राष्ट्रवाद और देशभक्ति का पाठ पढ़ाने चले हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में डॉ. रमन सिंह से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि यदि सही मायने में आप देशप्रेमी हैं तो अपने उन नेताओं पर कार्यवाही कीजिए, जिन्होंने तिरंगे का अपमान किया है। तिरंगे का अपमान कभी नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button