देश

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण

(शशि कोन्हेर) : सैफई (इटावा) :  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सैफई की गलियां मुलायम सिंह यादव को सम्मान से गर्व से भर गई हैं। सैफई उनकी पहचान से जुड़ा है। बुधवार की शाम सैफई के दामन में फिर यह बड़े गौरव का क्षण आया।

Advertisement

यहां के लोगों को महसूस हुआ जैसे पद्म विभूषण मुलायम ही नहीं उन सभी के बुजुर्गों को मिला है। गरीब परिवार में 22 नवंबर 1939 को जन्मे थे। गांव के परिषदीय स्कूल में पढ़े। मैनपुरी से इंटर पास किया।

Advertisement
Advertisement

इटावा के केके डिग्री कालेज में पहुंचे और छात्र संघ की राजनीति की। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री के रूप में काम करने के साथ एक मजबूत पार्टी की स्थापना की। आज उनके साथ-साथ सैफई के दामन पर भी एक बड़े सम्मान का सितार टंक गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button