ऑपरेशन शंखनाद फिर रहा सफल, 15 गौ-वंश तस्करी से मुक्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

जशपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार गौ-तस्करी पर नकेल कस रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 15 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।
👉 पहली कार्रवाई बुधवार सुबह हुई, जब जशपुर सिटी कोतवाली को सूचना मिली कि एक पुरानी स्कॉर्पियो वाहन से झारखंड की ओर गौ-तस्करी की जा रही है। पुलिस पीछा करते हुए बालाछापर रिसोर्ट के पास पहुंची, जहां वाहन का टायर फटने से आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया। 4 गौ-वंश गंभीर हालत में बरामद किए गए।
👉 दूसरी घटना मंगलवार शाम मनोरा क्षेत्र के खरसोता गांव में हुई। दो आरोपी लावा नदी के रास्ते 11 गौ-वंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 11 गौ-वंशों को भी सुरक्षित जब्त किया गया। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं 4, 6, 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अब तक की कार्रवाई में 900 से अधिक गौ-वंशों को तस्करी से बचाया गया, 123 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, 46 वाहन जिनकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, जप्त किए गए।
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जनसहयोग से पुलिस को समय रहते सूचना मिल रही है, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है। गौ-तस्करी की हर कोशिश को विफल किया जाएगा।”




