रायपुर

पूर्व सहकर्मियों ने मिलकर की ₹8.77 लाख की लूट, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, 2 गिरफ्तार

रायपुर – ऑफिस की अंदरूनी जानकारी रखने वाले कभी-कभी इतने खतरनाक साबित होते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद लालच में अपराध तक कर बैठते हैं। रायपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पूर्व कर्मचारी और मुंशी के पुराने दोस्त ने मिलकर लाखों की लूट को अंजाम दिया।”

Advertisement

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में बीती रात तेलघानी नाका स्थित तनिष्क एंटरप्राइजेज के मुंशी सुरज साहू से करीब ₹8.77 लाख की लूट की गई। मुंशी पैसे की रिकवरी कर लौट रहा था, तभी नया तालाब के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और रकम से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटनास्थल से कुछ ही घंटों में लूट की पूरी रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं —
1. हुलेश देवांगन – पूर्व में राइस मिल में ड्राइवर
2. रूपेश साहू – पीड़ित मुंशी सुरज साहू का पुराना साथी

पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी संस्थान में पहले काम कर चुके थे और उन्हें मुंशी की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। उसी का फायदा उठाकर उन्होंने लूट की योजना बनाई।

लाल उमेद सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और मुंशी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने लूट की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button