जशपुर

जशपुर में प्लेन क्रैश, पहाड़ से टकराया विमान, मौत की खबर….आधिकारिक पुष्टि नहीं

जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया है। हादसे के बाद पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में हुआ, जहां उड़ान के दौरान विमान अचानक पहाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान में आग लग गई और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में अन्य यात्री सवार थे या नहीं।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जशपुर के एसएसपी लाल उमेद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। मौत की खबरों की आधिकारिक पुष्टि और हादसे के कारणों को लेकर अभी इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button