जशपुर

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने किया निलंबित

जशपुर – एक आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने के मामले में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 02 जून 2025 को बलात्कार के आरोपी रितेश प्रताप सिंह, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, को अन्य 6 आरोपियों के साथ जिला जेल से कुनकुरी न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया था। वापसी के दौरान लोरो घाट के पास आरोपी ने हथकड़ी निकालकर चलती गाड़ी से कूदकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया।

Advertisement
फरार मुलजिम रितेश प्रताप सिंह

इस गंभीर लापरवाही को लेकर प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का व चार आरक्षकों—लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा और पुतूरु राम—को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में अटैच किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, और एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को प्राथमिक जांच सौंपी गई है।सस्पेंशन की अवधि में सभी निलंबित कर्मियों को केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।

Related Articles

Back to top button