रायपुर

ऑपरेशन निश्चय: गांजा और जंगली जीव गोह के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना आरंग क्षेत्र में पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा और प्रतिबंधित जंगली जीव गोह (गोइंहा) के साथ एक शातिर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हुकुमत साहू पिता साजन साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी देवारपारा तेलीबांधा, रायपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा, गांजा बिक्री की नगद रकम 1 लाख 27 हजार 260 रुपये, एक एक्टिवा वाहन तथा एक झोले में दो नग जंगली जीव गोह बरामद किए गए। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आरंग में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं जप्त किए गए जंगली जीव गोह को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी हुकुमत साहू शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना तेलीबांधा में हत्या, नारकोटिक एक्ट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी काट चुका है और एक नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहा था।रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button