रायपुर

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड्डू इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि कवल मल्टीलेयर नाम की फैक्ट्री में करीब आधे घंटे पहले अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Advertisement

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button