न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज में ‘डेंटाथॉन 2025’ का शुभारंभ, 10 दिनों तक खेलों में दिखेगा भावी डॉक्टरों का जोश.

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज मे वार्षिक खेल का समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया. अनावरण कर ख़ुशी का प्रतीक गुब्बारे छोड़े इसके साथ सचिव अशोक अग्रवाल ने शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की. डेंटल स्टूडेंट को तनाव मुक्त रखने और उनमे छिपी प्रतिभा को प्रदर्शन का अवसर देने इस वर्ष आयोजन को डेंटाथॉन नाम दिया है.
सकरी स्थित न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज में 10 दिनों तक खेल गतिविधियां संचालित होगी जिसमें भावी डॉक्टर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. वार्षिक खेल आयोजन डेंटाथॉन 2025 का कालेज के सचिव अशोक अग्रवाल ने आधिकारिक रूप से घोषणा की. एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल के साथ नन्ही मेहमान मायरा और सावी उद्घाटन समारोह मे शामिल हुई. ताजगी और स्वस्थ्य रहने जीवन मे खेलो का बड़ा महत्व है. डेंटल कालेज के सभी स्टूडेंट्स की इसमे भागीदारी सुनिश्चित की गई है. इससे उनमे उत्साह दिखायी दिया. चार ग्रुप Invictus Teem titàns thunderbolt डार्क kinghts मे शामिल स्टूडेंट का जोश देखते बन रहा था.
डीन डॉ राणा के वर्गीस और प्रबंध डॉक्टर्स ने अशोक अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल स्वागत किया और आयोजन की बधाई दी. कालेज की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने कहा मेडिकल सेक्टर हेल्थ को लेकर सजग रहता है. इसके लिए स्पोर्ट्स बेहद शानदार जरिया है. वार्षिक आयोजन का विशेष मौका है जिसकी तैयारियों मे पिडो विभाग की हेड डॉक्टर शिल्पी द्विवेदी, डॉ स्वतंत्र श्रीवास्तव डॉ रविंद्र सोनी और डॉक्टर आंचल प्रधान का विशेष योगदान रहा है.
दस दिवसीय खेलकूद का आगाज रस्साकशी स्पर्धा से किया. दम लगाकर खिलाड़ियों ने अपनी टीम को पहली जीत दिलाया.इसके साथ यहाँ खेलो रोमांच शुरू हुआ. डीन डॉ राणा के वर्गीस ने एजुकेशन मे हेल्थ को अभिन्न बताते हुए इसके प्रति कालेज प्रशासन को प्रतिबद्धता बताया.इंडोर और आउटडोर गेम्स के जरिये प्रतिभा को नयी पहचान देने और उसमे निखार का यह प्रयास होराईजन डेंटल कालेज के स्टूडेंट्स मे उत्साह का नया संचार करेगा.




