छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के कन्हैरा गांव में मृत गौवंश मिले

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित कन्हैरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शमशान घाट के पास बड़ी संख्या में दुधारू गायें और गौवंश मृत अवस्था में पाए गए।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा, तो तुरंत उरला थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पास ही स्थित शासकीय गोदाम से निकलने वाले कचरे को जानवरों ने खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह कचरा विषाक्त हो सकता है, जिसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो पाएगी।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शुरू की गई ‘गोठान योजना’ के बंद हो जाने के कारण आसपास के मवेशी असुरक्षित हो गए हैं। कभी सड़क पर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, तो कभी कचरे से जहर खाकर अकाल मौत मर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button