रायपुर

सराफा कारोबारी के फ्लैट से 86 किलो चांदी चोरी, कैमरे के DVR भी साथ ले गए चोर….

राजधानी रायपुर में एक बार फिर बड़ी लूट की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने सराफा कारोबारी के फ्लैट से 86 किलो चांदी लूट ली, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना आज तड़के करीब चार बजे की है। बदमाशों ने व्यापारी का दरवाजा खुलवाया और पिस्तौल की नोक पर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद नशीला स्प्रे छिड़ककर उसे बेहोश किया और हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए। व्यापारी के होश में आने तक आरोपी 86 किलो चांदी लेकर फरार हो गए।

Advertisement

पीड़ित व्यापारी मूल रूप से आगरा का रहने वाला बताया जा रहा है, जो रायपुर के सदर बाजार जैन मंदिर के पीछे किराए के फ्लैट में रहकर सोने-चांदी का कारोबार करता है। सुबह करीब 11 बजे जब उसे होश आया, तब उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी घर में लगे CCTV कैमरे के DVR को भी साथ ले गए, जिससे पुलिस को जांच में बड़ी चुनौती मिल सकती है।

 

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कोतवाली थाना स्टाफ और FSL टीम पहुंच चुकी है और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर के सबसे व्यस्त बाजार में हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button