मुंगेली

श्रीराम के बताए मार्गों पर चलते रहना चाहिए : धर्मजीत सिंह

(तुषार अग्रवाल) : लोरमी – हम सबको रामजी के बताए हुए मार्ग पर ही चलना चाहिए। रामनवमी के अवसर पर पूरा नगर भगवामय हो गया है। मातृशक्ति रैली लोगों में राममय माहौल उत्पन्न कर रहा है। उक्त बातें मातृशक्ति रामनवमी रैली पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कही।

रामनवमी पर श्रीराम जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। कृष्ण किशोरी समिति एवं श्री राम जानकी मंदिर द्वारा आयोजित मातृशक्ति शोभा रैली को विधायक धर्मजीत सिंह ने भगवा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शीलू स्वप्निल साहू ने कहा कि धर्म नगरी के रूप में लोरमी उभर रहा है। श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव ने कहा कि मातृ शक्तियों के द्वारा ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। रैली में राम, लक्ष्मण व सीता की निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रीराम जानकी मंदिर से रैली की शुरुआत हुई और तहसील चौक होते हुए गुरुद्वारा चौक से लौटकर राम मंदिर में समापन हुआ। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली में क्षेत्र की सभी माताओं एवं बहनें शामिल रहे। कार्यक्रम में स्काउट परिवार, लोरमी युवा मंडल जगराता समिति, कृष्ण किशोरी समिति का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद डड़सेना व रैली का संचालन मंटी जायसवाल, प्रीति श्रीवास ने किया। कार्यक्रम में राकेश छाबड़ा, महंत सीमांत दास, अंकिता रवि शुक्ला, ओंकार खत्री, लता वैष्णव, अविश यादव, सीएमओ सबीना अनंत, आस्था केशरवानी, तनु सौम्या शर्मा, प्रीति मिश्रा, प्रशांत शर्मा, जतिन सलूजा, नरेंद्र खत्री, अखिलेश त्रिपाठी, रामेश्वर बंजारा, अमित गुप्ता, पवन अग्रवाल, सोहन डड़सेना, समीर पाठक, आकाश वैष्णव, मोनू यादव, पप्पू चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

मुख्य मार्ग में प्रशांत शर्मा, नरेंद्र खत्री,आकाश केशरवानी के द्वारा रैली का स्वागत किया गया जहां विधायक ने रैली को संबोधित भी किया। अनिल सलूजा, शैलेंद्र सलूजा, आनंद वैष्णव के द्वारा पुराना बस स्टेशन पर रैली में शामिल महिलाओं को शीतल पेय प्रदान कर स्वागत किया गया। मां दुर्गा रेडीमेड के द्वारा भी स्वागत किया गया। तहसील चौक में पंचराम अग्रवाल के द्वारा रैली में शामिल महिलाओं को शीतल पेय प्रदान किया गया। मानसी होंडा के संचालक सचिन सलूजा के द्वारा रैली में शामिल सभी लोगों को नाश्ता का पैकेट प्रदान किया गया। वापसी में रैली का स्वागत अंकिता रवि शुक्ला, मोंटी सलूजा मनोज तुषार अग्रवाल के द्वारा भी किया गया।

स्काउट परिवार ने दी अपनी सेवा

रैली संचालन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ स्काउट परिवार के सदस्यों ने अपनी सेवा दी। स्काउट मास्टर अमित गुप्ता के नेतृत्व में राम बघेल, अंकित मौर्य, भवानी मधु निषाद, नीलम, रूपेश केशरवानी पायल केशरवानी, इंद्राणी कोल, पुष्पा कश्यप सहित अन्य स्काउट सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button