छत्तीसगढ़बिलासपुर

एसबीआई भोपाल वृत्त अधिकारी संघ की 50वीं वर्षगांठ पर आंचलिक सम्मेलन में बोले महापौर-अधिकारियों कर्मचारियों के साथ जनता के हितों की रक्षा करना भी संघ का कार्य

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक भोपाल वृत्त अधिकारी संघ ने शनिवार को लखीराम आडिटोरियम में 50वीं वर्षगांठ पर आंचलिक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कहा कि यह संघ सभी कामरेड साथियों का है और संघ बनाने का अर्थ यह होता है कि आपकी संस्था में जितने भी अधिकारी-कर्मचारी हैं, उनकी रक्षा करना। संघ तभी चलता है, जब वह सभी से समान व्यवहार करे और संस्था के सदस्यों के सुख-दुख में भागीदारी हो।

Advertisement
Advertisement


उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक आज देश में सबसे विश्वसनीय संस्था है, क्योंकि बहुत सारे बैंक ऐसे हैं, जहां से धनपति लोग जनता के पैसे को ऋण के रूप में ले जाते हैं और वापस नहीं करते। ऐसे बैंकों को हमारे हिंदुस्तान की सरकार भारतीय स्टेट बैंक में विलय कर देती है। यह हम लोगों के लिए सोचने का विषय है। क्योंकि जनता को अपने घर-परिवार से ज्यादा विश्वास बैंक पर है। इसलिए वे आपके बैंक में पैसे, सोना-चांदी आदि संपत्ति को जमा करते हैं। जनता किसी तरह की ठगी का शिकार न हो। इस दिशा में भी संघ को सोचना चाहिए।

Advertisement


उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान में परिवर्तन करने की आवश्यकता है, क्योंकि हर व्यक्ति अपनी जमा पूंजी और पैसे को बैंकों में जमा करता है। उन्हें बैंकों पर विश्वास होता है। अब ऐसे नए-नए कानून आ रहे हैं, जिसके तहत करोड़ रुपए जमा करने के बाद भी संबंधित हितग्राही को सिर्फ 5 लाख रुपए ही प्राप्त होते हैं। इस स्थिति में जनता का विश्वास बैंकों से उठ जाएगा।

Advertisement

कुछ ऐसे बैंक है, जो बड़े-बड़े सपने दिखाकर जनता से पहले राशि जमा कराते हैं और बाद में पैसे को लेकर भाग जाते हैं। इसलिए मैं संघ से निवेदन करता हूं कि इस दिशा में भी उन्हें काम करना चाहिए, ताकि जनता ठगी का शिकार न हो। जिस तरह से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का दायित्व आपका है, उसी तरह से जनता के हितों की रक्षा करना भी आपका दायित्व होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत संघ के अमरेश विक्रमादित्य थे। विशिष्ट अतिथि कामरेड श्रीकांत गुड़ीवाला, गोवर्धन मिश्रा, राजेंद्र कुमार साहू, कामरेड निलेश राठिया, कामरेड ब्रह्मभट्टरहे।

हरियाणवी नृत्य ने बांधा समां
आंचलिक सम्मेलन में बैंक की महिला शाखा प्रबंधकों ने हरियाणवी गीत पर शानदार नृत्य पेश कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान लखीराम ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button