Uncategorized

सोलापुरी माता पूजा के पांचवे दिन माँ चेरालम्मा के अवतार का हुआ दर्शन…. पूजा में पहुँच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – श्री श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति दुर्गा मंदिर चौक, स्टेशन रोड,  बारहखोली बंगलायार्ड बिलासपुर में आयोजित महोत्सव का आज पांचवा दिन रहा। दक्षिण भारत की ग्राम देवी चेरालम्मा का भक्तो ने किया दर्शन, यह चेरालम्मा का अवतार महिला भक्तजन एवम श्रद्धालुओं के द्वारा  अपने घरों से लाई गई नई साड़ियों से पुजारी पार्थ सारथी एवम उनके सहयोगी हरी, अनिल, भानु व अभिषेक द्वारा बनाई गई। तत्पश्चात विधि विधान से पुजारियों एवं बाल पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना कर आरती की गई। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार मां चेरालम्मा का अवतार नजर आया।

Advertisement

सुहाग को सलामत रखने के लिए सुहागिनों ने की कुमकुम पूजा, परिवार की सुख समृद्धि के लिए भरी मात्रा में आई महिलाए, कुमकुम पूजा कर महिलाओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बने।

Advertisement
Advertisement

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री वी रामा राव ( पूर्व पार्षद ) एवम उनकी धर्म पत्नी श्रीमती वी हेमलता के द्वारा कुमकुम पूजा करने वाली महिलाओं को फलदान एवम श्रृंगार सामग्री बाटी गई। कुमकुम पूजा में आए सभी महिलाएं एवम उनके परिवार के भोजन की व्यवस्था श्री शंभूनाथ प्रधान एवम उनके परिवार द्वारा की गई।

Advertisement

अतिथि के रूप में सांसद अरुण साव, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह , महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता अशोक अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव ( पूर्व पार्षद ) एवम सचिव एस साई भास्कर ( पार्षद) के द्वारा निशुल्क कूपन लकी ड्रॉ के विजेता बच्चो में एस साई पार्थी, भूमिका सोनानी,अंशिका चौहान, हर्षवर्धनोर विवेक को स्टेशनरी आइटम एवम महिला विजेता रेखा श्री, श्रीमती जगदीश्वरी, श्रीमती रूपा, श्रीमती रेशमा, श्रीमती नंदिनी और सविता को चांदी के सिक्के भेट की गई और चांदी के मूर्ति फ्रेम तथा श्रीमती डी दिलेश्वरी, श्रीमती सुषमा, श्रीमती मरीला कुमारी ,श्रीमती जी गायत्री, श्रीमती उर्मिला एवम श्रीमती सरस्वती देवी को भेट स्वरूप साड़ी मां के आशीर्वाद स्वरूप दी गई।

Advertisement

आज का महाप्रसाद लक्ष्मी गोल्डन टेंपल भोग (केरला पोंगल भोग) मुदलियार परिवार के सौजन्य से बाटा गया।

कुमकुम पूजा को सफल बनाने में समिति के महिला सदस्य गौरी,वी सुहासिनी, वी नंदिनी , आस्था, अंजिली, सिया, यशविनी, पूजा, अंबिका, मीना, सीमा, सुजीता,पायल, साई कोमल, चिंकी,एम दीपिका, दिशा, दिव्या, डॉली, भारती, आरती, पिंकी एवम जूही पूजा उत्सव में जुटे रहे।

पुरुष सदस्य एस श्रीनिवास राव, वी मधुसूदन राव, प्रभाकर राव, वेंकट राव, बी लक्ष्मण राव, लोकेश, गोविंद राव, मूर्ति, डॉ एम एस राजू, एल श्रीनिवास, मुरली सूरी, रवि कन्ना, ई अप्पा राव, विकास कोरी, शेखर राव आदि सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button