देश

प्रेम के पर्व वैलेंटाइन डे के दिन… उत्तराखंड और गोवा के मतदाता..अपनी पसंद का इजहार करेंगे..!

(शशि कोन्हेर) : 14 फरवरी को भारत सहित पूरे विश्व में वैलेंटाइन मनाया जाता है। इस बार इसी दिन अर्थात 14 फरवरी को ही देश के उत्तराखंड और गोवा प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर वहां के मतदाता मतदान कर नई सरकार के रूप में अपनी पसंद का इजहार करेंगे। यहां यह बताना लाजिमी है कि उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। इन सभी सीटों पर एक ही चरण में एक साथ, 14 फरवरी को मतदान होना है। इसे देखते हुए आज शाम से चुनाव प्रचार के शोर पर विराम लग जाएगा। इसे संयोग ही कहेंगे कि उत्तराखंड में पिछली बार 15 फरवरी को वोट डाले गए थे जबकि मतगणना 11 मार्च को भी थी। इस बार 14 फरवरी को वोट डाले जा रहे हैं जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी।। इसी दिन अर्थात 14 मार्च को ही उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं इसी दिन गोवा प्रदेश के मतदाता भी वहां की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे। गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। यहां भी वैलेंटाइन डे के दिन मतदान के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button