देश

बिहार को लेकर अपना बयान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वापस लिया, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

(शशि कोन्हेर) : आज राज्यसभा में चर्चा के दौरान पीयूष गोयल ने एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह लोग पूरे देश को भी बिहार बना देंगे। उनके इस बयान को बिहार का अपमान बताते हुए बिहार के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बीजेपी को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस आरजेडी जेडीयू लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टी के सांसदों ने इसमें भाग लिया और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। बाद में बात बिगड़ते देख केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि मैं बिहार को लेकर अपना बयान वापस लेता हूं।

बिहार पर अपने विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इससे (बयान से) किसी की भावना को ठेस पहुंची है। तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button