बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई….

Advertisement

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, समर्पण, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी का यह पर्व हमें उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों की याद दिलाता है। जिनके बलबूते आज हम आजाद वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्हें याद कर मन उनके प्रति सम्मान और गर्व से भर जाता है।

Advertisement
Advertisement

श्री अग्रवाल ने देश में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करने वाले सभी पुरखों को नमन किया। उन्होंने कहा कि संघर्षों से मिली आजादी अनमोल है, हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button