बिलासपुर

आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर कांग्रेस करेगी जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे ‘भारत जोड़ो पदयात्रा : विजय केशरवानी

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – बिलासपुर आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर जिले के प्रत्येक विधान सभा मे ‘भारत जोड़ो पदयात्रा ” 9 अगस्त से 14 अगस्त तक निकलेगी जिसके तहत सभी ब्लॉक में बैठक कर रूट चार्ट बना कर कार्यकर्ताओ को प्रत्येक दिन की जिमेदारी सौप दी गयी है।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि “भारत जोड़ो पदयात्रा’ हेतु सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को को आवश्यक बिंदुओ पर दिशा निर्देश दिए गए है , पद यात्रा में राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता भी शसमिल होंगे ,
1- प्रत्येक विधानसभा में 75 किलो मीटर की पदयात्रा निर्धारित है
2- पदयात्रा विधान सभा छेत्र में एक छोर से प्रारम्भ होकर दूसरे छेत्र में समापन होगा , विधान सभा मुख्यालय में समापन बड़ी सभा के साथ करेंगे
3- पदयात्रा में स्थानीय स्तर के मत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाना है
4- यात्रा में स्थानीय स्तर पर निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी / परिजनों तथा वरिष्ठ कांग्रेजनो से भेंट व सम्मान किया जाएगा ,
5- राज्य की कांग्रेस सरकार की उप्लब्धयो और जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचाना
6- देश की आजादी , स्वत्रंता आंदोलन और देश के विकास में में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भूमिका व योगदान को बताना विशेषकर युवाओ को बताना
7- पदयात्रा के दौरान शामिल कार्यकर्ताओ के हाथ मे तिरंगा होना अनिवार्य है , कांग्रेस जन अपने घरो में पार्टी का झंडा लगाएंगे ,
8-पद यात्रा मुख्य मार्ग के अंदर मार्गो पर हो , वार्डो के अंदर हो
9- पद यात्रा के दौरान शामिल समस्त कार्यकर्ताओ को गांधी टोपी पहनना अनिवार्य है , पदयात्रा के दौरान देश भक्ति गीत , नारे का इस्तमाल करे ,
10- पदयात्रा में सभी जिला ब्लॉक पदाधिकारी ,जोन सेक्टर, बूथ , मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग पदाधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button