देश

शनिवार को देश में 1 दिन में फिर लगे, एक करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके,कुल टीकाकरण का आंकडा हुआ…!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्‍ली – देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्‍तक के बीच टीकाकरण अभियान ने फ‍िर रफ्तार पकड़ ली है। देश में शनिवार को एकबार फि‍र एक करोड़ से ज्‍यादा कोविड रोधी वेक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही देश में टीकाकरण का आंकड़ा 127 करोड़ को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत ने एक फिर करोड़ टीका लगाने की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत ने आज एक बार और एक करोड़ टीका लगाया! तेजी से चल रहे हर घर दस्तक अभियान के साथ, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और नई उपलब्धि हासिल कर रहा है।’

Advertisement
Advertisement


कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक रात 11 बजे तक एक करोड़ तीन लाख से अधिक डोज दी जा चुकी थीं। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 127.62 करोड़ डोज लगी है। इसमें 80.05 करोड़ पहली और 47.56 करोड़ दूसरे डोज शामिल हैं। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 138 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 21.38 करोड़ डोज बची हैं।

Advertisement

सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

Advertisement

वहीं हिमाचल प्रदेश ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्‍य के अर्हता प्राप्त 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button