जांजगीर-चाम्पा

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दर्जनभर लोग घायल…..

जांजगीर-चाम्पा – शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहरसी में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 30 से 35 लोग घायल हो गए हैं।

Advertisement

मंगलवार को यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने त्वरित मदद करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि 6 से 7 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button