छत्तीसगढ़

बिलासपुर में 20 नवंबर को RSS का विशाल वृहद पथ संचलन और राम माधव जी का स्वयंसेवकों को उद्बबोधन

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भव्य रुप से मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के तहत बिलासपुर में विशाल पथ संचलन का कार्यक्रम 20 नवंबर को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य श्री राम माधव जी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन एवं उद्बोधन करेंगे।

Advertisement

इस दिन अर्थात 20 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम रेलवे परिक्षेत्र के नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट फुटबॉल मैदान बुधवारी बाजार में रखा गया है। श्री राम माधव जी का उद्बोधन यही होगा। इस दिन जो भव्य पथ संचलन बिलासपुर शहर में होने जा रहा है उसमें से पहला पथ संचलन धान मंडी तोरवा से शुरू होकर रेलवे के फुटबॉल मैदान तक जाएगा।

Advertisement
Advertisement

दूसरा गुरु नानक स्कूल से निकलेगा जबकि तीसरा पथ संचलन कुंदन पैलेस श्रीकांत वर्मा मार्ग से निकलेगा। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में शामिल होने का  विशेष आग्रह किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button