अब 18 अक्टूबर को 6 घंटे का रेल रोको आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा…..
(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – लखीमपुरी खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की जान गई थी।किसान यूनियन ने घटना के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको अभियान का आह्वान किया है लखीमपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी यूपी सरकार से तल्ख सवाल किए हैं।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के विरोध में किसान यूनियन ने 18 अक्टूबर को रेल रोको का आह्वान किया है। किसान यूनियन की योजना 12 अक्टूबर से यूपी के सभी जिलों में कलश यात्रा निकालने की है, जबकि 28 अक्टूबर को वे लखनऊ में महापंचायत करेंगे।
लखीमपुर में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है तो सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मसले पर राज्य सरकार से सवाल किया है। इन सबके बीच किसान यूनियन ने अपनी रणनीतियों का ऐलान किया है।
किसान यूनियन की क्या है रणनीति?
लगभग 40 किसान संघों के संंगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ का आह्वान किया। SKM नेता व सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान 15 अक्टूबर को दशहरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया जाएगा।12 अक्टूबर से यूपी के जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी और 26 अक्टूबर को लखनऊ में महापंचायत होगी।