देश

कांग्रेस में संगठन चुनाव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक नवंबर….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक चुनाव और अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। संगठनात्मक चुनाव कराने की जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्त्री की अगुवाई वाली इलेक्शन अथॉरिटी को दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इलेक्शन अथॉरिटी ने सभी राज्यों को अपने यहां एक नवम्बर से सदस्यता अभियान चलाने को कहा है। यह सदस्यता अभियान अगले साल 31 मार्च तक जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक चुनाव आरंभ करने का निर्देश दिया गया है। पिछले काफी समय से G23 संगठनात्मक चुनाव के लिए नेतृत्व पर दबाव डाल रहा था।

Advertisement

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनने के लिए अनिवार्य शर्तें:-
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को शराब और नशीले पदार्थों से परहेज करने की घोषणा करनी होगी। सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की कभी भी आलोचना नहीं करने का वचन देना होगा।

Advertisement

ग्रैड ओल्ड पार्टी के सदस्यता फॉर्म के अनुसार, नए सदस्यों को यह घोषणा देनी होगी कि वे सीलिंग कानूनों से अधिक किसी भी संपत्ति के मालिक नहीं होंगे। पार्टी द्वारा निर्धारित “मैनुअल लेबर” सहिता का पालन करना होगा।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सभी कांग्रेस सदस्य, नए सदस्यों सहित, इन मानदंडों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना रूप है और हमारे पार्टी संविधान का हिस्सा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button