छत्तीसगढ़

BREAKING : प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के वाहन पर पथराव की खबर, आरोपी फरार

Advertisement

दुर्ग:  जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के वाहन पर पथराव करने की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना दुर्ग जिला के रिसाली थाना क्षेत्र का हैं।

Advertisement
Advertisement

इस क्षेत्र से गृहमंत्री की गाड़ी गुजर रही थी, तभी एक युवक ने अचानक वाहन में पत्थर मारकर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वाहन में मौजूद नही थे।

Advertisement

वही घटना जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से फरार युवक की पतासाजी की जा रही हैं। युवक ने आखिर गृहमंत्री के वाहन पर पत्थरबाजी क्यों की अभी ये जांच का विषय हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पतासाजी कर उसकी तलाश में जुट गयी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button