बिलासपुर

हाइवे पर ट्रक ड्राइवर से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, तीन आरोपी जेल भेजे गए

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर। जिले की हिर्री थाना पुलिस ने हाइवे पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 मार्च 2025 को पेंड्रीडीह चौक स्थित राज ढाबा के पास एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 64/2025 के तहत धारा 309(4), 238बी, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ और शिनाख्ती कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सबूत जुटाए गए तथा मेमोरेण्डम और जप्ती की कार्रवाई की गई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में —जय दिवाकर उर्फ छोटू (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर आवासपारा, सिरगिट्टी। सूरज साहू उर्फ दादू साहू (20 वर्ष), निवासी बहेरामुड़ा तिफरा, राम मंदिर के पास, सिरगिट्टी। प्रदीप धुरी उर्फ संजू बाबा (19 वर्ष), निवासी काली मंदिर के सामने, नया मन्नाडोल, तिफरा, सिरगिट्टी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाइवे पर सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button