बिलासपुर

VIDEO : कार की खिड़की और सनरूफ से स्टंट करना पड़ा भारी, 18 कारें ज़ब्त….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में तेज रफ़्तार का शौक और स्टंटबाज़ी युवकों को भारी पड़ गई है। मस्तूरी रोड पर पार्टी करने जा रहे युवकों ने चलती कारों की खिड़कियों और सनरूफ से निकलकर खतरनाक स्टंट किए। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 18 कारों को जब्त कर लिया है और सभी कार मालिकों तथा स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement

ये वीडियो बिलासपुर की मस्तूरी रोड की हैं, जहाँ देर रात कई कारों का एक काफिला फार्म हाउस की तरफ जा रहा था। इस दौरान काफिले में शामिल युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना शुरू कर दिया। ये स्टंट न सिर्फ उनके लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते थे।

Advertisement

 

इन युवकों की करतूत पीछे चल रहे एक कार सवार ने अपने कैमरे में कैद कर ली और फौरन यह वीडियो पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी 18 कारों को जब्त कर लिया, जो लहर रिसॉर्ट फार्म हाउस जा रही थीं।

 

 

पुलिस ने सभी कार मालिकों और स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाज़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बता दें कि पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सबक दिया है कि रील बनाने या शौक पूरा करने के लिए सड़क सुरक्षा को ताक पर रखना भारी पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button