देश

न लग्जरी रिजॉर्ट, न फाइव स्टार होटल, सुनील शेट्टी के इस बंगले में सात फेरे लेंगे के.एल.राहुल- आथिया शेट्टी?

(शशि कोन्हेर) : भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई खबरें आई थी। हालांकि, आथिया और उनके परिवार ने इस महज अफवाह बताया था।

Advertisement

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी और के.एल.राहुल की शादी का वेन्यू तय हो गया है। इसके अलावा दोनों परिवार अब शादी की तारीखों और तैयारियों को भी अंतिम रूप दे रहा है।

Advertisement
Advertisement

आथिया शेट्टी और के.एल. राहुल  खंडाला में शादी कर सकते हैं। वेडिंग प्लानर और उनकी टीम ने इसके लिए खंडाला में रेकी की है। शादी किसी पांच सितारा होटल में न होकर सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर जहान में होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित ये घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब हैं।

Advertisement

ये घर काफी दूर तक फैला हुआ है। घर के आस-पास काफी हरियाली है और घर का इंटीरियर भी पेड़ और पौधों से सजाया गया है।

Advertisement

जल्द दिया जाएगा इनविटेशन


रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में शामिल होने वाले करीबियों को जल्द ही शादी के बारे में सूचना दे दी जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वह दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते फ्री रहें। ऐसे में देखना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद क्या आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का भी भव्य आयोजन होता है।

आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। आथिया शेट्टी भारत के कई मैच में के.एल.राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहती हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button