बिलासपुर

रेलवे कौन सा ठेकेदार सरकारी क्वार्टर को चला रहा है किराए पर..?

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – बिलासपुर रेलवे अपने विभागीय लोगो के लिए बड़ी कॉलोनिया बनाई है। पुराने क्वार्टर्स को तोड़कर नए रूप में भी बसाहट की अच्छी व्यवस्था रेल प्रशासन कर रहा है। इन कार्यो में रेलवे खासी रकम खर्च कर रहा है। इसके साथ ही अपने कर्मचारियो को क्वार्टर्स आबंटन के रेलवे के अपने नियम भी है। इन नियमो के हिसाब से ही कमेटी क्वार्टर्स का आबंटन करती है लेकिन आज भी बहुत से ऐसे क्वार्टर है जिन पर कुछ लोगो ने अवैधानिक रूप से कब्जा किया हुआ है।

Advertisement
Advertisement

वही दूसरी ओर कुछ लोग विभागीय लोगो के साथ सांठगांठ कर रेलवे के मकानों पर वर्षो से कब्जा किये हुए है। इन क्वार्टर्स में कब्जा करके कुछ लोग अपनी मनमानी करते आ रहे है रेलवे प्रशासन को यह सब मामले क्यो नजर नही आते है यह अपने आप मे बड़ा सवाल है। सूत्रों के अनुसार रेलवे के एक ठेकेदार के ऊपर बड़े साहब की कृपादृष्टि बनी हुई है। लिहाजा वो काफी समय से अवैध तरीके से मकान पर कब्जा जमाये हुआ है। आपको बताते चले कि इन क्वार्टर्स में ठेकेदार अक्सर चहते अफसरो के लिए पार्टी भी अरेंज करता है। अगर गंभीरता पूर्वक जांच करवाई जाए तो बड़ा मामला उजागर हो सकता है। इनमें से कुछ क्वार्टर्स को यूनियन के नेता भी कब्जा जमाये हुए है। जबकि कर्मचारियों को विभाग से नियम के तहत क्वार्टर अलॉट करवाना बड़ा ही कठिन काम है। वही दूसरी ओर रेलवे के ठेकेदार कई कॉलोनियों में तीन से चार मकानों को अपने कब्जे में रखे हुए है, मजेदार बात यह है कब्जाधारी इन मकानों को किराए पर चला कर कमाई का जरिया बनाये हुए है। जोन मुख्यालय में अगर यह सब वर्षो से चला आ रहा है तो रेलवे के दूर दराज क्षेत्रों में क्या हो रहा होगा, इसको बहुत आसानी से समझा जा सकता है।

Advertisement

सरकारी मकानों को कब्जा करके रेलवे को लगाया जा रहा है चूना : रेलवे के न्यू लोको कॉलोनी, एन ई कॉलोनी, आर टी एस, कंट्रक्शन कॉलोनी सहित कई जगह सरकारी संपदा का दुरुपयोग किया जा रहा है।रेल्वे अफसरों के मेहरबानी से कर्मचारियों से ज्यादा सुविधा इन ठेकेदारों को मिल रही है, इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button