छत्तीसगढ़

विधायक के रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला, एक जवान घायल, एक शहीद…

Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को करीब ढाई घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ITBP का एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था। उनके लिए ही रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) निकली थी। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच चल रही है। थाना छोटेडोंगर से ITBP 45वीं बटालियन के जवान ROP ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे कैंप अमदई घाटी में डोंगर हिल्स की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button