देश

नौसेना ने किया कमाल, हाईजैक जहाज में सवार सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो उत्तरी अरब सागर में हाईजैक लाइबेरिया के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी लीला नॉरफोक पर उतर गए और 15 भारतियों सहित 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया है। नौसेना द्वारा पोत के निरीक्षण का अभियान जारी है।

Advertisement
Advertisement

नौसेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें नौसेना ने एमवी लीला नॉरफोक के अपहरण के बाद उसका पता लगाने के लिये एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया था।

Advertisement

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई को उसके समुद्री डकैती रोधी गश्त से हटा दिया गया था और इसने शाम सवा तीन बजे उत्तरी अरब सागर में हाईजैक जहाज को रोक लिया।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि जहाज को समुद्री गश्ती विमान पी-8आई और प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था। एक अधिकारी ने कहा, “मिशन पर तैनात युद्धपोत पर मौजूद भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो वाणिज्यिक जहाज पर चढ़ गए और निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है।”

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बृहस्पतिवार को मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफोक’ के अपहरण की घटना की सूचना दी थी। यूकेएमटीओ, एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है, जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है।

इससे पहले नौसेना ने कहा था कि क्षेत्र की अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। नौसेना ने कहा कि घटनाक्रम पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसने समुद्री गश्त शुरू की और जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई का मार्ग परिवर्तित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button