देश

नवीन पटनायक बने अभिनेता, उड़िया सीखने में हुई कितनी मुश्किल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  लाइमलाइट से दूर रहकर काम करने वाले राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। पटनायक के नाम को सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री  रहने वाले नेताओं की सूची में शामिल किया जाता है। वह सन् 2000 से लगातार ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि वयस्क होने के बाद तक नवीन पटनायक का अधिकतर समय ओडिशा के बाहर ही बीता था। पिता बीजू पटनायक की मृत्यु के बमुश्किल एक महीने बाद जब नवीन पटनायक अस्का संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे थे, तब उन्हें बिल्कुल भी ओडिया बोलने नहीं आती थी। उस वक्त तक वह ओडिशा के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से परिचित भी नहीं थी।

Advertisement

नवीन पटनायक घर में भी पश्चिमी लहजे की अंग्रेजी बोलने के अभ्यस्त थे। नवीन पटनायक की जीवनी लिख चुके पत्रकार रूबेन बनर्जी बताते हैं कि बीजू पटनायक (ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री) के जिंदा रहने तक जूनियर पटनायक का समय दिल्ली में ही बितता था। उनका एक बुटीक दिल्ली के मशहूर ओबेरॉय होटल हुआ करता था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button