देश

नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को विभागों का किया बंटवारा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन, अश्वनी वैष्णव को रेल…..देखिये मंत्रियों के विभाग

Advertisement

नई दिल्ली – राष्ट्रपति भवन में नए मंत्रियों का शपथग्रहण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देर शाम मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया। प्रधानमंत्री ने नया बना सहकारिता मंत्रालय गृह मंत्री अमित शाह को दिया है। गृह विभाग उनके पास बना रहेगा। देखिये किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला।

Advertisement
Advertisement

अमित शाह नये सहकारिता मंत्रालय के मंत्री बनाये गये। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय व सूचना प्रसारण मंत्रालय, धमेंद्र प्रधान नये शिक्षा मंत्री, स्मृति इरानी महिला बाल विकास, मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्रालय व केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय, पीयूष गोयल खाद्य उपभोगता मंत्रालय व कपड़ा मंत्रालय, धमेंद्र प्रधान स्किल डेवलपमेंट का प्रभार, ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे, पुरूपोत्तम रूपाला डेयरी मत्स्य विकास मंत्रालय, अनुराग ठाकुर खेल और युवक कल्याण मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्रालय, मीनाक्षी लेखी विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री, पशुपति पारस- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भूपेंद्र यादव श्रम मंत्रालय व पर्यावरण मंत्रालय…पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, किरन रिजिजू संस्कृति मंत्रालय।

Advertisement

नए चेहरों में नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव का नाम शामिल है तो जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर को तोहफा मिला है। इसके साथ खास बात है कि किसी महिला चेहरे को जगह नहीं मिली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

Advertisement

पीएम मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है।

सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button