देश

नमस्ते भाजपा…नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मारी

(शशि कोन्हेर) : पटना – बिहार की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। लगभग तय है कि नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोडऩे जा रहे हैं। नीतीश ने आज जदयू नेताओं की बैठक बुलाई और इसी बीच राज्यपाल से मिलने का समय मांगा। माना जा रहा है कि नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन भाजपा के सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर देंगे। वहीं भाजपा खेमे से खबर है कि नीतीश ऐसी कोई कार्रवाई करे, इससे पहले ही भाजपा कोटे के मंत्री इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही लगभग साफ है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने जा रहे हैं और महागठबंधन यानी लालू यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस व अन्य छोटे दलों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।


इधर जदयू नेताओं का कहना है कि भाजपा उनकी पार्टी को तोडऩे की कोशिश कर रही थी। यही कारण है कि अब पार्टी ने भाजपा से नाता तोडऩे का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button