देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्तीसगढ़ शिवसेना को दिया प्रचार रथ

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्तीसगढ़ शिवसेना को पार्टी का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रचार रथ भेट किया है।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री शिंदे के बाहर दौरे के कारण उनके सुपुत्र कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे एवम् राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सुल के द्वारा मुख्यमंत्री निवास वर्षा बंगले में रथ को माला पहनाकर नारियल फोड़कर पूजा अर्चना कर शिवसेना पार्टी की चुनाव चिन्ह व भगवा झंडा दिखाकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया गया। उक्त अवसर पर सेना के छत्तीसगढ़ प्रमुख धनंजय सिंह परिहार,, महासचिव सुनील कुमार झा आदि उपस्थित थे। वही इस चुनावी प्रचार रथ को मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में रायपुर लाया गया।

Advertisement

आने वाले समय में प्रचार रथ से पार्टी के प्रचार प्रसार का कार्य किया जाएगा सर्वप्रथम शिवरीनारायण मन्दिर से पूजा अर्चना कर रथ प्रारंभ किया जायेगा। रथ के आगमन पर उपस्थित संजीव पाल महानगर अध्यक्ष बिलासपुर, मणिशंकर शर्मा, मनोहर रामटेके, शिव प्रसाद, वेणु गोपाल, दुर्गेश ठाकुर, जय सिंह चौहान, कमल पाल, राजेश पाल, खुमान सिंह, महिला सेना से माधुरी शर्मा, पूजा सिंह, रानू धुर्व, सहित सभी शिव सैनिकों ने हर्ष व्यक्त किया उक्त जानकारी शिवसेना महानगर इकाई बिलासपुर के अध्यक्ष संजीव पाल ने दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button