मुंगेली

मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल….

Advertisement

(मोहम्मद अलीम) : मुंगेली शहर के मध्य में स्थित पड़ाव चौक में ही एक दुकान पास एक गर्भवती महिला अचानक गिर गई, जिसके बाद उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया, और वहीं सड़क पर उसने नवजात शिशु को जन्म दिया, इस दौरान वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने कतराते भी रहे, जैसे ही मुंगेली पुलिस के जवानों को इसकी जानकारी हुई, वे तत्काल वहाँ पहुंचे उसके बाद लोगों की मदद से उन्होंने माँ और जन्में बच्चे को सही सलामत हॉस्पिटल पहुँचाया गया।

Advertisement
Advertisement

मुंगेली पुलिस के विकास ठाकुर, योगेश यादव और टिकेस्वर ध्रुव ने मानवता की एक मिसाल कायम की हैं। आपको बता दे कि मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले में पुलिस व्यवस्था बहुत ही अच्छी और प्रशंसनीय हैं, जिसके चलते पुलिस के जवानों द्वारा आये दिन जनहित और पीड़ितों की मदद की जाती हैं, जिसके चलते मुंगेली पुलिस की जिले और प्रदेश में खूब तारीफ हो रही हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button