देश

सांसद नुसरत जहां ने कुछ इस तरह दिलकश अदाओं के साथ दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं..कि वायरल हो गया वीडियो

(शशि कोन्हेर) : स्वतंत्रता दिवस का मौका हर भारतीय के लिए बेहद स्पेशल होता है और इस बार तो बात ही अलग है। देश ने आजादी के 75 साल पूरे किये हैं और 76वें साल में प्रवेश लिया है। हर भारतीय के लिए यह मौका बेहद गर्व और उम्मीदों भरा है। देशभर में जगह-जगह आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

Advertisement

कहीं, देशभक्ति के तराने गाये जा रहे हैं तो कहीं तिरंगा आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है। हर दिल में एक उमंग है, एक जज्बा है। क्या आम, क्या खास। हर इंसान देशभक्ति की भावनाओं में गोते लगा रहा है। ऐसे माहौल में टीएमसी की एमपी और एक्ट्रेस नुसरत जहां के एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस वीडियो को नुसरत ने खास स्वतंत्रता दिवस के लिए बनाया है।

Advertisement
Advertisement

वीडियो में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। हाथों में तीन रंगों वाली चूड़ियां हैं। सफेद सूट पर नीले, पीले और गुलाबी रंग का दुपट्टा अलग ही छटा बिखेर रहा है।

Advertisement

कानों में बड़े-बड़े झुमके और माथे पर बिंदी। अंगुलियों में पहनी हुई अंगूठियों के भी तीन रंग हैं और हाथ में थामे गुब्बारे तीन रंग के हैं। देसी अवतार और तिरंगे के रंग में रंगी नुसरत बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

Advertisement

पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय ध्वज है और नुरसत राजी फिल्म के गीत ऐ वतन… पर पोज दे रही हैं। देशभक्ति के रंग में रंगा वीडियो फैंस को खूब भा रहा है। इसके लिए नुसरत को जमकर कॉम्प्लीमेंट मिल रहे हैं।

कई फैंस ने उनके इस देसी अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। नुसरत ने वीडियो के साथ लिखा- दिमाग में आजादी, अल्फाज में यकीन, रूह में गर्व… मुल्क को सलाम। जय हिंद। पूरा वीडियो नीचे देख सकते हैं-

75वां स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो। नुसरत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अपनी निजी लाइफ और बयानों की वजह से नुसरत खूब चर्चा में रहती हैं। कई बार उनके साहसिक फैसले भी उन्हें सुर्खियों में पहुंचा देते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button