मुंगेली

माता उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित, स्मार्ट माताओं का किया गया सम्मान

(हिमांशु लाल) : मुंगेली जिले में कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम के तहत माता उन्मुखीकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोरमी, मुंगेली और पथरिया विकासखंड की सक्रिय शिक्षिकाओं और स्मार्ट माताओं की उपस्थिति रही।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक डॉ. एम. सुधीश को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य माताओं को घर में बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और घरेलू सामग्री की मदद से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीकों से अवगत कराना था।

Advertisement

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने वाली स्मार्ट माताओं को उत्तरीय, मुकुट, गुलदस्ता, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, जिला परियोजना अधिकारी अशोक सोनी, समग्र शिक्षा मुंगेली के एपीसी प्रदीप कुमार उपाध्याय, लेखराम साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार बावरे, बीआरसीसी सूर्यकांत उपाध्याय और डीआरजी सुधा रानी शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंजू पांडे, वर्षा चौरसिया, लक्ष्मीन अंचल, हेमलता पटेल, बबीता धुर्व, लुकरेखा कोशले सहित स्मार्ट मदर गीता, दुर्गा, मीनाक्षी और लक्ष्मी समेत बड़ी संख्या में मातृ-शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button