बिलासपुर

अनियंत्रित होकर नाले में पलटी कार, स्थानीय युवाओं ने शीशा तोड़कर चालक की बचाई जान

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर के मोपका चौक में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निगम के कॉम्प्लेक्स के सामने एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खतरनाक नाले में पलट गई। हादसे में कार के चारों चक्के ऊपर हो गए और चालक वाहन के अंदर फंस गया।

Advertisement

घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने तुरंत साहस दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बने इस गड्ढेनुमा नाले के पास न तो कोई चेतावनी संकेतक लगा है और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी नाले में पहले भी 3 से 4 हादसे हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पाया है।इस दौरान स्थानीय युवक सीतेश दर्वे, रवि यादव और अन्य युवाओं की तत्परता से चालक की जान बच गई। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button