खेल

महिला आईपीएल में टीम खरीदने के लिए 30 से ज्यादा कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, हल्दीराम भी रेस में शामिल

(शशि कोन्हेर) : महिला इंडियन प्रीमियर लीग टीम खरीदने के लिए 30 से अधिक कंपनियों ने इनविटेश टू टेंडर का डॉक्यूमेंट लिया। इनमें से कुछ के पास स्पोर्ट्स लीग का कोई तजुर्बा नहीं है। चेन्नई की श्रीराम ग्रुप नीलगिरी ग्रुप  और एडब्ल्यू कटकुरी ग्रुप के अलावा एपीएल अपोलो  और स्नैक्स और मिठाई बनाने वाली हल्दीराम जैसे कॉरपोरेट्स ने टीम खरीदने में रुचि दिखाई है।

क्रिकबज के रिपोर्ट के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि इनविटेश टू टेंडर (ITT) खरीदने वाली कंपनियां टीम खरीदने के लिए बोली लगाएं, लेकिन इसे देखकर ऐसा लगा रहा है कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग में कॉरपोरेट्स की रुचि है। बोली लगाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की नेट वर्थ की शर्त के कारण बॉलीवुड सितारे  दूर रहे हैं।

अडानी ग्रुप्स ने भी दिखाई रुचि
चेट्टीनाड सीमेंट और जेके सीमेंट जैसी कुछ सीमेंट कंपनियों ने भी महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) में टीम खरीदने में रुचि दिखाई है। यदि वे टीम खरीदने में कामयाब होती हैं, तो वे इंडिया सीमेंट्स के बाद तीसरी सीमेंट कंपनी होंगी, जिनके पास क्रिकेट फ्रेंचाइजी होगी।

इंडिया सीमेंट्स की मेंस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम है। आईएलटी20 में शारजाह वारियर्स की ओनर कैपरी ग्लोबल और गल्फ जायंट्स की ओनर अडानी ग्रुप्स ने भी आईटीटी खरीदा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button