छत्तीसगढ़

बांध से पानी खोलने  कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) : क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने कारण पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। आसमानी बारिश नहीं होने से   खरीफ फसल  पूरी तरह तबाह  होने के कगार पर है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल घुनघुटटा श्याम परियोजना  (बांध) से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से  ग्राम पुहपुटरा लहपटरा ,सिरकोतगा, रजपुरीकला, परसोडीकला, कटकोना   के किसानों ने  घुनघुटटा बांध से नहर में पानी खोले जाने की मांग को लेकर 4 सितम्बर दिन सोमवार को सरगुजा कलेक्टर के नाम प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार नीरज कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। बांध से पानी नहीं मिलने की सूरत में चक्काजाम करने का भी ऐलान ग्रामीणों ने किया है साथ ही   विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी बात कही है।

Advertisement


ग्रामीणो के बताये मुताबिक  श्याम परियोजना घुनघुटटा जलाश्य से जुड़ी  मुख्य नहर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए ग्राम परसोडीकला तक बनी हुई है। बाद इसके नहर  एरिया के किसानों को कभी पानी नहीं मिल पाया है।             पंचायतवासियों ने बताया कि माननीय क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री टी 0 एस0  सिंह देव को   बांध  से पानी नहीं मिलने की परेशानी  तथा  सिंचाई विभाग की लचर व्यवस्था से अवगत कराया गया था।

Advertisement

लिहाजा उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने संबंधित सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को व्यवस्था सुचारू करने  हिदायत दिये   थे।  बाद इसके सिंचाई विभाग द्वारा  व्यवस्था सुधार को लेकर  कोई पहल नहीं की गई। दरअसल घुनघुटटा जलाश्य से नहर के जरिए  पानी नहीं मिलने से आसपास के ग्रामीण  बेहद ख़फ़ा है। कलेक्टर  के नाम ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणो  का  कहना है सिंचाई विभाग के लापरवाही के कारण खेतों में  फसल तबाह हो रही हैं। प्रभारी तहसीलदार कौशिक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए बांध से पानी खुलवाये जाने में ग्रामीणों का सहयोग करने आश्वासन दिया है।


दौरान
ज्ञापन सौंपने के  हरिश्चंद्र,मोहरलाल राजवाडे,  नरेश, सत्यनारायण राजवाडे,  घरभरन राजवाडे, जगदेव राजवाडे, विकास राजवाड़े,   बुधन राजवाड़े      राजेंद्र राजवाड़े         सुबेचंद राजवाड़े सहित काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button